Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेलो इंडिया खेल राष्ट्रीय महत्व की प्रतियोगिता: रीजीजू

नयी दिल्ली
खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को बताया कि भारत सरकार ने खेलो इंडिया खेलों को राष्ट्रीय महत्व की प्रतियोगिता घोषित किया है। खेलो इंडिया खेलों का तीसरा सत्र 10 जनवरी से गुवाहाटी में शुरू होना है। रीजीजू ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि खेलो इंडिया खेल सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, यह एक अभियान है। युवाओं के बीच खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना तथा माता-पिता को संवेदनशील बनाना कि वे युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करें, वे खेल में करियर बनाने का सपना देखें, यह भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने की दिशा में पहला कदम है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि यह कदम अधिक युवाओं को खेलों से गंभीरता से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। ’’ खेलो इंडिया युवा खेलों का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की सामग्री दूरदर्शन के साथ अनिवार्य रूप से साझा करेगा। इन खेलों के तीसरे सत्र में लगभग 6800 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।