Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के इन तीन बल्लेबाजों से अंपायरों को भी लगता था डर, साइमन टॉफेल ने किया खुलासा

खेल डेस्क। भारत के वीरेन्द्र सहवाग, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है। ये तीनों ही बल्लेबाज अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जिस दिन उनका बल्ला चलता है तो बड़े से बड़े गेंदबाज को भी उनका मुकाबला करने से डर लगता होगा। यहां तक की अंपायरों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी है।

जन्मदिन विशेष: भारत के साथ ही इस देश की ओर से भी क्रिकेट खेल चुके हैं राहुल द्रविड़

ऐसा ही खुलासा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज अंपायर साइमन टॉफेल ने भी एक साक्षात्कार में किया है। 1999 से लेकर 2012 के बीच पांच बार आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम कर चुके साइमन टॉफेल ने स्वीकार किया कि मैदान पर अंपायरिंग करते समय वीरेन्द्र सहवाग, क्रिस गेल और डेविड वार्नर से अंपायरों को भी मैदान पर खतरा रहता था।

तीसरे टी-20 मैच में कोहली और बुमराह ने बनाए ये रिकॉर्ड

उन्होंने बताया कि ये तीनों ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनके सामने अंपायरिंग करने में अंपायरों को भी डर लगता था। 74 टेस्ट, 174 वनडे और 34 टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग करने वाले साइमन टॉफेल से इस दौरान क्रिकेट से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया।