Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे वनडे में इस पुरानी रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, इन्हें मिल सकता है मौका

खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज राजकोट में दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। मुम्बई में खेले गए पहले मैच में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया इस मुकाबले में अपनी पुराणी रणनीति के साथ मैदान में उतर सकती है। यानी राजकोट में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान एक बार फिर से तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।

बीसीसीआई के सालाना अनुबंधों में जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौनसा ग्रेड

पहले मैच में विराट कोहली के स्थान पर केएल राहुल तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। वहीं भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के दूसरे वनडे मैच से बाहर होने के कारण केएल राहुल ही विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे। पंत के टीम से बाहर होने के कारण मनीष पांडे को मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

अब बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से भी बाहर हुए पूर्व कप्तान धोनी, जल्द ही ले सकते हैं संन्यास

संभावित टीम: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।