Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत ने राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में एक-एक से बराबरी कर ली। इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया। रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज सात हजार रन पूरे किए।

शिखर धवन ने तोड़ा सुरेश रैना का ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अपनी 42 रन की पारी के दौरान बतौर सलामी बल्लेबाज सात हजार रन पूरे किए। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला (147 पारी) को पीछे छोड़ा। रोहित ने ये उपलब्धि 137वीं पारी में हासिल की।

बीसीसीआई के सालाना अनुबंधों में जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौनसा ग्रेड

इससे पहले भारत की ओर से सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (160 पारी) के नाम दर्ज था। रोहित ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित शर्मा इस मैच में केवल चार रन से ही अपने नौ हजार रन पूरे करने से चूक गए। रोहित शर्मा अभी तक 223 मैचों में 8996 रन बना चुके हैं।