Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के संन्यास को लेकर टीम इंडिया के मुख्य कोच ने किया ये सनसनीखेज खुलासा

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी जल्द ही अन्तरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इस बात के संकेत भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के एक बयान मिलते हैं।

विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं ये 15 भारतीय क्रिकेटर

धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि कहा कि एमएस धोनी लंबे समय से तीनों प्रारूपों में खेल रहे थे, फिर उन्होंने टेस्ट को अलविदा कहा और अब वह एक दिवसीय क्रिकेट को छोड़ सकते हैं।

अश्विन और दिनेश कार्तिक की हुई टीम में वापसी

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने आगे कहा कि धोनी इस उम्र में केवल टी-20 क्रिकेट ही खेलना चाहेंगे।रवि शास्त्री ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का अभी टी-20 करियर जिंदा है, वे आईपीएल में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैं जानता धोनी खुद को टीम पर कभी नहीं थोपते हैं।