Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई के सालाना अनुबंधों में जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौनसा ग्रेड 

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंधों की घोषणा कर दी है। इस अवधि के लिए बीसीसीआई ने 27 खिलाडिय़ों को अनुबंध दिया है।

अब बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से भी बाहर हुए पूर्व कप्तान धोनी, जल्द ही ले सकते हैं संन्यास

बीसीसीआई ने खिलाडिय़ों को ग्रेड ए प्लस, गे्रड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी के अनुबंध दिए। ग्रेड ए प्लस में सात करोड़ रुपए, गे्रड ए में पांच करोड़ रुपए, ग्रेड बी में तीन करोड़ और ग्रेड सी में अनुबंध के तहत एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

ग्रेड ए प्लस: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत।

वेस्टइंडीज के खिलाफ आयरलैंड ने टी-20 मैच में बना दिए ये दो विश्व रिकॉर्ड

ग्रेड बी: रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल।

ग्रेड सी: केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर।