Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केन विलियम्सन ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, कोहली और डु प्लेसिस को पीछे छोड़ा

खेल डेस्क। भले ही सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन भारत के खिलाफ बुधवार को हैमिलटन में खेले गए तीसरे टी-20 में कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में भारत को दिलाई जीत, रचा ये इतिहास

केन विलियम्सन ने मैच में 95 रन की अपने टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इस पारी के माध्मय से वह बतौर कप्तान क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनका टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में नौवां अर्धशतक है।

रोहित ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले इन तीनों ही क्रिकेटरों के बतौर कप्तान टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8-8 अर्धशतक थे। केन विलियम्स ने अपनी अर्धशतकीय पारी में केवल 48 गेंदों सामना करते हुए आठ चौके और छह छक्के लगाए।