Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या खिलाडिय़ों के खाते में जुड़ते हैं सुपर ओवर के रन और विकेट? ये हैं आईसीसी के नियम

खेल डेस्क। पांच मैचों की सीरीज में लगातार दूसरी बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ है और दोनों ही बार परिणाम एक जैसा ही रहा। यानी दोनों ही मैचों में भारत ने न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की। वैसे सुपर ओवर अभी तक न्यूजीलैंड के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है।

एक बार फिर से सुपर ओवर में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

अब आपकी ये जानने की इच्छा जरूर होगी कि क्या सुपर ओवर के रन और विकेट खिलाडिय़ों के खाते में जुड़ते हैं या नहीं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि सुपर ओवर के रन और विकेट खिलाडिय़ों के खाते में नहीं जुड़ते हैं।

आईसीसी नियमों के अनुसार, किसी टाई मैच का परिणाम निकालने के लिए ही सुपर ओवर का सहारा लिया जाता है। सुपर ओवर में दोनों ही टीमों को एक-एक ओवर खेलने का मौका दिया जाता है, जिसमें जो टीम सर्वाधिक रन बनाती है उसे मैच का विजेता घोषित किया जाता है।

अन्तिम ओवर में छक्का लगाकर हरमनप्रीत ने भारत को दिलाई जीत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों के सुपर ओवरों में 46 रन बनने के साथ ही एक विकेट गिरा। ये किसी भी खिलाड़ी के खाते में नहीं जोड़े गए। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मौका है जब किन्ही दो टीमों के बीच लगातार दो सुपर ओवर मैच खेले गए।