Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसी भी टीम के खिलाफ कहीं भी खेलने को तैयार हैं हम: विराट कोहली

मुंबई

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि टीम इंडिया किसी भी टीम के खिलाफ कहीं भी खेलने को तैयार हैं। चाहे वह टेस्ट हो, टी-20 हो या फिर वनडे ही क्यों न हो। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यह बयान दिया है। बता दें कि भारत 14 जनवरी से मुंबई वनडे के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज का आगाम करेगा। विपक्षी खिलाड़ियों के बारे में जाने पर कप्तान ने कहा, 'हां, हम एक-दूसरे की मजबूती और कमजोरी से काफी परिचित हैं। उनके खिलाड़ियों के पास भारत में खेलने का लंबा अनुभव है। उनके प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल में हमारे साथ खेलते रहे हैं।' डे-नाइट टेस्ट पर विराट ने कहा, 'हम भारत में डे नाइट टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अपने प्रदर्शन से खुश हैं। किसी भी टेस्ट सीरीज के लिए यह शानदार फीचर है और हम डे-नाइट टेस्ट के साथ किसी भी चैलेंज के लिए तैयार हैं।

 

उल्लेखनीय है कि सीरीज का पहला वनडे मैच 14 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।वहीं, सीरीज का आखिरी मैच रविवार 19 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज एक सप्ताह से भी कम यानी 6 दिन में ही खत्म हो जाएगी। यह भारतीय टीम की वर्ष 2020 की पहली वनडे सीरीज भी है।