इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम से लम्बे समय से बाहर चल रहे कई क्रिकेटर इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप में खेलने का सपना देख रहे हैं।
अब पाकिस्तान ने भारत को दे डाली ये धमकी
उनमें पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना भी शामिल हैं। हालांकि इससे पहले खेले जाने वाले आईपीएल में इन खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाए या नहीं।
सुरेश रैना ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए अभी से जमकर तैयारी शुरू कर दी है। वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ट्रेनर ग्रेग किंग की निगरानी में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से टीम इंडिया की ओर से खेलने की इच्छा व्यक्त की है।
अब पाकिस्तान ने भारत को दे डाली ये धमकी
एक विशेष बातचीत में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया की ओर से नंबर चार पर खेलने की इच्छा जताई है। हालांकि उन्होंने ने कहा कि ये सब आगामी आईपीएल में उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।