Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या ने इस अभिनेत्री के साथ सगाई कर प्रशंसकों को चौंकाया, देखें वीडियो

खेल डेस्क। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच के साथ सगाई कर सभी को चौंका दिया है। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर सर्बिया की अपनी गर्लफे्रंड नताशा के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। अब हार्दिक पांड्या भी उन भारतीय खिलाडिय़ों में शामिल होने वाले हैं, जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री को अपना जीवनसाथी बनाया है। इन खिलाडिय़ों में भारतीय कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह शामिल हैं।

भारत दौरे पर श्रीलंका टीम की कप्तानी करेगा ये दिग्गज क्रिकेटर

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने फोटोज शेयर कर लिखा कि मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान। हार्दिक पांड्या द्वारा एक फोटो में वह नताशा के साथ सगाई की रिंग के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इस देश की बर्फीली वादियों में पत्नी अनुष्का के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं विराट कोहली

हार्दिक पांड्या ने नताशा के साथ कई फोटोज शेयर की है। एक फोटो में दोनों समंदर के किनारे बैठे हैं। वहीं उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह हार्दिक कू्रज पर बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच को रिंग के साथ प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

Mai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan.