Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं देखने को मिलेगा न्यूजीलैंड के इन तूफानी गेंदबाजों का कहर

खेल डेस्क। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बाद भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फग्युर्सन और मैट हेनरी शामिल नहीं हैं।

केन विलियम्सन ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, कोहली और डु प्लेसिस को पीछे छोड़ा

इन तीनों गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही इस साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड भारत को हराने में सफल रहा था। इन तीनों गेंदबाजों ने विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के छह विकेट झटके थे।

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हाथ की चोट, मैट हेनरी अंगूठे की चोट और लॉकी फग्युर्सन इस समय पिंडलियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं।

रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में भारत को दिलाई जीत, रचा ये इतिहास

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: केन विलियम्सन, मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकल्स, रोस टेलर, हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल, कोलिन डीग्रैंडहोम, काइल जैमिसन, स्कॉट, टॉम लाथम, जिम्मी नीशम, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।