Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेतेश्वर पुजारा ने दोहरा शतक जड़ अपने नाम दर्ज करवाया ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। टीम इंडिया के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में दोहरा शतक लगाकर एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

दुनिया के इन तीन बल्लेबाजों से अंपायरों को भी लगता था डर, साइमन टॉफेल ने किया खुलासा

इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सात या उससे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस भारतीय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड अजय शर्मा और पारस डोगरा के नाम दर्ज है।

पुजारा ने सौराष्ट्र की ओर से कर्नाटक के खिलाफ 248 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 390 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और एक छक्का लगाया।

जन्मदिन विशेष: भारत के साथ ही इस देश की ओर से भी क्रिकेट खेल चुके हैं राहुल द्रविड़

इस पारी के माध्यम से उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपने छह हजार रन भी पूरे किए। पुजारा और जैकसन (161) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 294 रन की साझेदारी की बदौलत सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 581 रन बनाने के बाद घोषित की।