Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रजनेश आगे बढ़े, रामकुमार, अंकिता आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर्स से बाहर

मेलबर्न
प्रजनेश गुणेश्वरन ने मंगलवार को यहां आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में प्रवेश किया जबकि रामकुमार रामनाथन पहला सेट जीतने के बावजूद हारकर बाहर हो गये। प्रजनेश ने स्थानीय खिलाड़ी हैरी बाउरचियर को 6-2, 6-4 से हराया। दूसरे दौर में उनका मुकाबला जर्मनी के यानिक हांफमैन से होगा। रामकुमार ने अर्जेंटीना के 15वीं वरीयता प्राप्त फेडरिको कोरिया के खिलाफ बढ़त बना रखी थी लेकिन आखिर में उन्हें 6-4, 4-6, 1-6 से हार झेलनी पड़ी। महिला क्वालीफायर्स में भारत की एकमात्र खिलाड़ी अंकिता रैना बुल्गारिया की विक्टोरिया तोमोवा से 2-6, 6-7(2) से हार गयी।