Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली बने अनुष्का के फोटोग्राफर, कॉफी पीते हुए शेयर की खूबसूरत PIC

 नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। विराट और अनुष्का दोनों ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अक्सर ये दोनों एक-दूसरे के पर्सनल फोटोग्राफर बन जाते हैं। विराट और अनुष्का के बीच की यह रोमांटिक बॉन्डिंग फैन्स को भी काफी पसंद आती है। अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कॉफी पीते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को विराट कोहली ने क्लिक किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने घर की बालकनी से अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का घर की बालकनी में बैठी कॉफी पी रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि ये फोटोग्राफ उनके प्यारे विराट कोहली ने क्लिक की हैं।
  
अनुष्का ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया- और ऐसे ही हमारे घर की बालकनी पर ढलते सूरज की रोशनी में एक कॉफी यादगार बन गई। अनुष्का ने इस तस्वीर का क्रेडिट विराट कोहली को देते हुए लिखा- मेरे प्यार ने कैद किया ये पल। अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी कमेंट किया है।