Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डिविलियर्स की T-20 वर्ल्ड कप टीम में ऐसे हो सकती है वापसी

 
सिडनी 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले विश्व कप से पहले टीम में वापसी आईपीएल की फॉर्म पर निर्भर करेगी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से 35 साल के इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि वह संन्यास लेने के दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे.

 डिविलियर्स इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं वापसी करना चाहूंगा. मैं मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका के कोच), ग्रीम स्मिथ (क्रिकेट निदेशक) और फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) से बात कर रहा हूं. हम सब चाहते है कि वापसी हो.’

उन्होंने कहा, ‘अभी काफी समय बचा है और काफी कुछ हो सकता है. आईपीएल भी होना है. मुझे उस समय फॉर्म में रहना होगा. इसलिए मैं अपना नाम संभावित खिलाड़ियों में शामिल करना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक हो.’