Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट मैच में T20 जैसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, एक ओवर में बने 28 रन

पोर्ट एलिजाबेथ

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज बेशक अपनी विकेट लेने की क्षमता के लिए मशहूर हों, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार को उन्होंने बल्ले से एक रिकॉर्ड स्थापित किया है. केशव टेस्ट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संयुक्त रूप से शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट द्वारा फेंके गए 82वें ओवर में 28 रन बने.

टेस्ट क्रिकेट: एक ओवर में सर्वाधिक रन

28 रन, ब्रायन लारा- 4,6,6,4,4,4 (2003) विरुद्ध रॉबिन पीटरसन (साउथ अफ्रीका)

28 रन, जॉर्ज बेली- 4,6,2,4,6,6 (2013) विरुद्ध जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

28 रन, केशव महाराज- 4,4,4,6,6,4 बाई (2020) विरुद्ध जो रूट (इंग्लैंड)

27 रन, शाहिद आफरीदी– 6,6,6,6,2,1 (2006) विरुद्ध हरभजन सिंह (भारत)

उन्होंने पहली तीन गेंदों पर तीन चौके और इसके बाद दो छक्के लगाए. आखिरी गेंद पर विकेटकीपर ने गेंद छोड़ दी और टीम को बाई के चार रन मिले.

केशव से पहले वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली ने टेस्ट में एक ओवर में 28 रन ही बनाए थे. लारा ने यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था, जबकि बेली इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के एक ओवर में 28 रन बनाए थे.