
आप लोगों ने हमेशा ओपनर और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए देखा होगा ऐसा बहुत ही कम बार होता है जब कोई बल्लेबाज 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार रन बनाए आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को ऐसे पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले जिन्होंने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया है।

5. रिचर्ड कोलिंग
नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के रिचर्ड कोलिंग 5वें नंबर पर आते है। 1973 में पाकिस्तान के द्वारा बनाए गए 402 टेस्ट रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से 11 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिचर्ड कोलिंग ने 68 रनों की पारी खेली थी।

4. जहीर खान
भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी जहीर खान ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान 11 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों की पारी खेली थी। भारत की तरफ से 11 नंबर खेली गई है यह सबसे बड़ी पारी है जो कि आज भी जहीर खान के नाम दर्ज है।

3. जेम्स एंडरसन
2014 में भारत इंग्लैंड दौरे पर गई थी जहां पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 81 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया था। जेम्स एंडरसन ऐसे बल्लेबाज बन गये जिन्होंने 11 नंबर पर 81 रनों की पारी खेली है।

2. टिनो बेस्ट
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज तिनोट बेस्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान 11 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों की पारी खेली थी और इसी पारी के साथ उन्होंने जहीर खान के साढे 7 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

1. एस्टन एगर
2013 में अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी एस्टन एगर केवल 2 रनों से शतक बनाने से चूक गए थे। 11 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एस्टन एगर ने 98 रनों की पारी खेली थी। एगर ने टिनो बेस्ट के नाम 1 साल बाद ही ये रिकॉर्ड अपने कर लिया था।
Herald