खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (रिटायर्ड आउट 30) और कप्तान रिकी पोंटिंग (रिटायर्ड आउट 26) की तूफानी पारियों के बाद ब्रेट ली (11 रन पर दो विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर बुशफायर क्रिकेट बैश चैरिटी मैच में पोंटिंग एकादश ने गिलक्रिस्ट एकादश पर एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
राजस्थान के इस स्पिन गेंदबाज ने अंडर-19 विश्व कप में लिए सबसे ज्यादा विकेट, ये हैं शीर्ष पांच गेंदबाज
मेलबर्न के जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए बुशफायर बैश मैच में पोटिंग एकादश ने पहले खेलते हुए पांच विकेट खोकर 104 रन बनाए। ब्रायन लारा ने 11 गेंदों पर 30 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। जबकि कप्तान पोंटिंग ने 14 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 26 रन बनाए।
अंडर-19 विश्व कप में इस भारतीय क्रिकेटर ने बनाए सर्वाधिक रन, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
गिलक्रिस्ट एकादश की ओर से वॉल्श, एंड्रयू साइमंड्स और युवराज सिंह ने एक-एक लिया। इसके जवाब में शेन वाटसन (30) और एंड्रयू साइमंड्स ( 29) की शानदार पारियों के बावजूद गिलक्रिस्ट एकादश 10 ओवरों में छह विकेट पर 103 रन ही बना सकी।