

अपने पिछले संस्करण की शानदार सफलता के बाद, ग्लोबल फाइव-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट रेड बुल नेमार जूनियर्स फाइव के सिटी क्वालिफायर के पांचवें चरण की शुरुआत देश के 18 शहरों में हुई है। पांचवें चरण में, दिल्ली क्वालीफायर 22 और 23 फरवरी को खेले जाएंगे। दिल्ली के अलावा, इसके क्वालीफायर मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, इंदौर, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, गुवाहाटी, कोलकाता, आइजोल, शिलांग, भुवनेश्वर, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई और कोच्चि जैसे शहरों में खेले जाएंगे।
विजेता टीमें अप्रैल 2020 में रेड बुल नेमार जूनियर्स फाइव नेशनल फाइनल में भाग लेंगी और फिर जुलाई में ब्राजील में होने वाले रेड बुल नेमार जूनियर्स फाइव 2020 वर्ल्ड फाइनल में भाग लेने का मौका मिलेगा।
पिछले साल जुलाई में, मुंबई की कलिना रेंजर्स ने ब्राजील के विश्व फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने हंगरी पर ऐतिहासिक जीत हासिल की। मुंबई की कलिना रेंजर्स को पिछले साल रेड बुल नेमार जूनियर्स फाइव 2019 का इंडिया चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।
Herald