Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रीमियर लीगः लिवरपूल की लगातार 18वीं जीत, वेस्ट हैम को हरा मैनचेस्टर सिटी की बराबरी की

लिवरपूल
लिवरपूल ने सैडियो माने के आखिरी पलों में किए गए गोल के दम पर वेस्ट हैम को 3-2 को हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल में लगातार 18वीं जीत दर्ज करके मैनचेस्टर सिटी के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी की। पिछले साल 20 अक्टूबर को मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ मैच ड्रॉ खेलने के बाद से लेकर लिवरपूल ने अपने सभी मैच जीते हैं। एक समय लग रहा था कि उसका विजय अभियान रुक जाएगा।

जियोर्जिनो विनॉलडम ने लिवरपूल की तरफ से शुरुआती गोल किया लेकिन इसा डियोप ने जल्द ही बराबरी का गोल कर दिया। पाब्लो फोरनैल्स ने वेस्ट हैम को बढ़त दिलाई, लेकिन लुकास फैबियान्स्की की गलती से मोहम्मद सालेह ने इस सीजन में अपना 19वां गोल करके लिवरपूल को बराबरी दिला दी। खेल खत्म होने से नौ मिनट पहले माने ने लिवरपूल के लिए तीसरा और निर्णायक गोल किया। इस जीत से लिवरपूल दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से 22 अंक आगे हो गया है।

लिवरपूल ने इससे मैनेचेस्टर सिटी के अगस्त 2017 से लेकर दिसंबर 2017 तक प्रीमियर लीग में लगातार 18 जीत दर्ज करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। अब लिवरपूल की नजर मैनचेस्टर सिटी से इस मामले में आगे निकलने पर होगी।