खेल डेस्क। चार बार की चैम्पियन भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में आज चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफ्स्ट्रूम में भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का भारत पर पलड़ा थोड़ा भारी रहा है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा, इन्हें मिल सकता है मौका
दोनों टीमों के बीच खेले गए नौ मैचों में से पाकिस्तान पांच में जीत हासिल करने में सफल रही है, लेकिन पिछले तीन मुकाबलों में भारत को जीत मिली है। भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है। टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी है। आज दोनों टीमों के खिलाडिय़ों की असल परीक्षा होगी।
हरभजन सिंह क्रिकेट के बाद अब फिल्म के क्षेत्र में बनाने जा रहे हैं ये रिकॉर्ड
टीमें : भारत: प्रियम गर्ग (कप्तान), आकाश सिंह, रवि बिश्नोई, अथर्व अंकोलेकर, शुभांग हेगड़े, यशस्वी जायसवाल, जुरेल, कार्तिक त्यागी, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, शाश्वत रावत, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा और सिद्धेश वीर।
पाकिस्तान: रोहेल नजीर (कप्तान), आमिर अली, अब्बास अफरीदी, अब्दुल बंगलजइ, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद वसीम, आरिश अली खान, फहाद मुनीर, हैदर अली, इरफान खान, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद शहजाद, कासिम अकरम और ताहिर हुसैन।