खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया की 2015 विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने अपनी पत्नी काइली से तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों ने शादी के सात साल बाद संयुक्त बयान जारी करके तलाक की घोषणा की।
टीम से बाहर होने के बावजूद इस गेंदबाज ने बुमराह से छीन लिया नम्बर वन का ताज
ऑस्ट्रेलिया की ओर से 115 टेस्ट और 245 वनडे खेल चुके माइकल क्लार्क और उनकी पत्नी काइली के बुधवार को अपने बयान में कहा कि तलाक का फैसला दोनों ने मैत्रीपूर्ण तरीके से लिया है। दोनों ने साल 2012 में विवाह किया था दोनों की एक बेटी केलसे ली है।
ये तीन क्रिकेटर टी-20 क्रिकेट में लगा सकते हैं दोहरा शतक, युवराज ने कही ये बात
खबरों के अनुसार, माइकल क्लार्क और काइली पिछले पांच महीने से अलग रह रहे थे, लेकिन उन्होंने इससे पहले अपने तलाक की घोषणा नहीं की थी। हालांकि अब दोनों ने तलाक का फैसला किया है। खबरों के अनुसार, दोनों का तलाक करीब 40 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर्स (करीब 192 करोड़ रुपए) की कीमत पर हुआ है। माइकल क्लार्क ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 से ज्यादा रन बनाए।