Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-19 विश्व कप: भारत के खिलाफ इन दो पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज हैदर अली (56) और कप्तान रोहेल नजीर (नाबाद 54) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में 37 ओवरों में पांच विकेट पर 156 रन बना लिए हैं।

पहले मैच में ही शतक लगाने वाले इस युवा बल्लेबाज की भारतीय टेस्ट टीम में हुई वापसी

दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाकिस्तान ने अपने शुरुआत दो विकेट केवल 34 रन पर ही गंवा दिए। इसके बाद हैदर अली ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हैदर अली 77 गेंदों पर 56 रन की पारी खेलने के बाद जायसवाल की गेंद पर आउट हो गए।

अब सचिन तेंदुलकर जीत सकते हैं ये सबसे बड़ा पुरस्कार

इसके बार कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज रोहेल नजीर ने पाकिस्तानी पारी को संभाला। रोहेल नजीर 84 गेंदों पर 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वह अपनी पारी में अभी तक पांच चौके लगा चुके हैं।

भारत की ओर से यशस्वी जयसवाल, अर्थवा अनकोलेकर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा और कार्तिक त्यागी एक-एक विकेट हासिल कर चुके हैं। जबकि आकाश सिंह अभी तक एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके हैं। अंडर 19 विश्व कप में इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच नौ मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से पांच पाकिस्तान ने और चार भारत ने जीत हैं।