Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान के इस स्पिन गेंदबाज ने अंडर-19 विश्व कप में लिए सबसे ज्यादा विकेट, ये हैं शीर्ष पांच गेंदबाज

खेल डेस्क। राजस्थान के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने बांग्लोदश के खिलाफ रविवार को खेले गए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शानदार गेेंदबाज करते हुए एक समय भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था। हालांकि लक्ष्य छोटा होने के बावजूद भारत ये मैच जीतने में असफल रही। मैच में रवि बिश्नोई ने दस ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिए।

अंडर-19 विश्व कप में इस भारतीय क्रिकेटर ने बनाए सर्वाधिक रन, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची बांग्लादेश ने 50 रन की अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसक बाद लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया। इसके बाद चार विकेट निकालकर रवि ने बांग्लादेश को झकझोर दिया। रवि बिश्नोई ने तंजीद हसन, महमूदुल हसन जॉय, तौहीद ह्रदय और शहादत हुसैन के विकेट लेकर बांग्लादेश को मुश्किल में ला दिया था।

अंडर-19 विश्व चैम्पियन बनने के बाद बांग्लादेशी खिलाडिय़ों ने कर डाली ये शर्मनाक हरकत

रवि बिश्नोई इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 6 मैचों में 17 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 रन पर चार विकेट रहा। दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह गफरी (16), तीसरे स्थान पर कनाडा के अखिल कुमार (16), चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के टी संघा (15) और पांचवें स्थान पर श्रीलंका के डी मदुशंका (13) रहे।