Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-19 विश्व कप में इस भारतीय क्रिकेटर ने बनाए सर्वाधिक रन, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

खेल डेस्क। भले ही भारत का पांचवीं बार अंडर 19 विश्व चैम्पियन बनने का सपना बांग्लादेश ने रविवार को खिताबी मुकाबले में तीन विकेट से शिकस्त देकर तोड़ दिया हो, लेकिन टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब तो भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ही रहे। वह इस टूर्नामेंट में 400 बनाने वाले एक मात्र खिलाड़ी रहे।

अंडर-19 विश्व चैम्पियन बनने के बाद बांग्लादेशी खिलाडिय़ों ने कर डाली ये शर्मनाक हरकत

उनके अलावा चार सौ रन का आंकड़ा तो दूर कोई भी दूसरा बल्लेबाज तीन सौ रन भी नहीं बना सका। टूर्नामेंट में यशस्वी जायसवाल महत्वपूर्ण मौकों पर तीन विकेट भी लेने में सफल रहें।उन्होंने रविवार को समाप्त हुए इस टूर्नामेंट में छह मैचों में 133.33 की औसत से 400 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए।

न्यूजीलैंड ने भारत से जीती वनडे शृंखला

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के आर रसांथा रहे, जिन्होंने 6 मैचों में 286 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में 102 रन की नाबाद पारी भी खेली थी। जबकि तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के बी पार्सन्स रहे। उन्होंने भी 6 मेचों में 265 रन बनाए।