इंटरनेट डेस्क। अविषेक दास (40 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन एमोन (47 रन) और कप्तान अकबर अली ( नाबाद 43) की शानदार पारियों की मदद से बंगलादेश रविवार को पहली बार अंडर-19 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम दर्ज करवाने में सफल हुआ।
न्यूजीलैंड ने भारत से जीती वनडे शृंखला
बांग्लादेश ने खिताबी मुकाबले में गत चैंपियन भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत तीन विकेट से हराकर पहली बार आईसीसी के इस बड़े खिताब पर कब्जा किया।
बांग्लादेश के गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के सामने भारत 47.2 ओवर में केवल 177 रन ही बना सका। इसके जवाब में बारिश के कारण मिले 170 रन के संशोधित लक्ष्य को बांग्लादेश ने 42.1 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।
आज ही के दिन कपिल देव ने रचा था ये इतिहास, अभी तक नहीं तोड़ सका है कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज रिकॉर्ड
इस प्रकार बांग्लादेश के खिलाडिय़ों ने गत विश्व चैम्पियन भारत का पांचवीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाने का सपना तोडक़र मैदान में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान वह भारतीय क्रिकेटरों के साथ बदसलूकी भी कर बैठे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हालांकि बाद में बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने अपनी टीम के खिलडिय़ों द्वारा इस प्रकार का व्यवहार किए जाने पर अफसोस जताते हुए कहा जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था।