खेल डेस्क। जॉनी बेयरस्टो (64), जोस बटलर (57) और कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 57) की अर्धशतकीय पारियों की सहायता से इंग्लैैंड ने सेंचुरियन में खेले गए अन्तिम टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से शिकस्त देकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। मैच में दोनों ही टीमों की ओर से कुछ 448 रन बने।
टेस्ट में भारत को मात देने के लिए न्यूजीलैंड ने इस तूफानी गेंदबाज को किया टीम में शामिल
मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिच क्लासेन (66 रन) और सलामी बल्लेबाज तेम्बा बावुमा (49 रन) की शानदार पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 226 रन बना जीत हासिल की।
युवराज ने खेली तूफानी दोहरी शतकीय पारी, लगा दिए इतने छक्के
प्लेयर ऑफ मैच तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने 22 गेंदों में नाबाद 57 रन पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात छक्के लगाए। इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने इस मैच में 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। मैच में दोनों ही टीमों की ओर से कुछ 28 छक्के लगे।