Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांचवें टी-20 मैच में भारतीय टीम बनाएगी ये बड़ा रिकॉर्ड!

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अन्तिम मुकाबला रविवार को माउंट मोनगानुई में खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच को भी जीत कर न्यूजीलैंड का 5-0 से सूपड़ा साफ करने का होगा। कीवी टीम आज तक तीन या अधिक मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में कभी भी सारे मैच नहीं हारी है। अब भारत के पास उन्हें पांच मैचों की सीरीज के सभी मैच हराने का मौका होगा।

क्या खिलाडिय़ों के खाते में जुड़ते हैं सुपर ओवर के रन और विकेट? ये हैं आईसीसी के नियम

वैसे इस मैच में भी विराट कोहली प्रयोग कर सकते हैं। पिछले मैच में उन्होंने बड़ा प्रयोग करते हुए रोहित शर्मा के स्थान पर संजू सैमसन को मौका दिया था। हालांकि उनका ये प्रयोग सफल नहीं हुआ था। अन्तिम मैच में केएल राहुल के स्थान पर ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है।

टी-20 सीरीज के बाद दर्शकों को देखने को मिलेगा भारत-पाक क्रिकेट मैच

टीमें: टीम इंडिया: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, एस ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियम्सन (कप्तान), रोस टेलर, स्काट कुगेलिन, टाम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और ब्लेयर टिकनर।