Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये तीन क्रिकेटर टी-20 क्रिकेट में लगा सकते हैं दोहरा शतक, युवराज ने कही ये बात

खेल डेस्क। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी-20 क्रिकेट में अभी तक एक भी एक भी दोहरा शतक नहीं लगा है। टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड अभी तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आरोन फिंच के नाम दर्ज है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2018 में 172 रन की पारी खेली थी।

भारत में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास लेंगे डेविड वार्नर!

अब जिस प्रकार से बल्लेबाज क्रिकेट के इस फॉर्मेट में प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए तो ऐसा लग रहा है कि आगामी समय में इसमें भी टेस्ट और वनडे क्रिकेट के समान दोहरा शतक लगा जाएगा।

साल 2007 में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के जडक़र विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का मामना है कि टी-20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और भारत के रोहित शर्मा दोहरा शतक लगा सकते हैं।

वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर न्यूजीलैंड ने लिया भारत से बदला

रोहित शर्मा में वनडे में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। वहीं रोहित टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चार शतक लगा चुके हैं। एबी डिविलियर्स अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह विभिन्न लीगों में खेलते हैं। इसी साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके युवराज सिंह अब विदेशी लीगों में खेलते हैं।