Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लुंगी एनगिडी ने टी-20 क्रिकेट में किया ऐसा प्रदर्शन जो वर्षों तक रहेगा प्रशंसकों को याद 

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने बुधवार को रोमांच से भरे पहले टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मैच के अन्तिम ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी गेंदबाजी की जिसे वर्षों तक याद किया जाएगा।

इस क्रिकेटर का हुआ 192 करोड़ रुपए में तलाक? नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

मैच के अन्तिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए केवल सात रनों की आवश्यकता थी, जबकि उसके चार विकेट शेष थे। लुंगी एनगिडी के इस ओवर में इंग्लैंड पांच रन ही बना सकी। जबकि उसने तीन विकेट गंवा दिए। दो विकेट एनगिडी ने लिए जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

टीम से बाहर होने के बावजूद इस गेंदबाज ने बुमराह से छीन लिया नम्बर वन का ताज

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (30 रन पर 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ये मैच एक विकेट से अपने नाम किया।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 176 रन बना सका। लुंगी एनगिडी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।