Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन और लारा करेंगे टी-20 क्रिकेट में वापसी, पांच देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

खेल डेस्क। दुनिया के दो महान पूर्व क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की एक बार फिर क्रिकेट में वापसी होगी। ये दोनों क्रिकेटर एक बार फिर से टी-20 क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ये विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे रोस टेलर

अगले साले भारत में 2 से 16 फरवरी तक होने वाली रोड सेफ्टी विश्व सीरीज में सचिन और लारा सहित कई रिटायर्ड क्रिकेटर खेलते दिखाई देंगे। टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में पांच टीमें (ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और भारत) हिस्सा लेंंगी।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ये तूफानी तेज गेंदबाज हो सकता है न्यूजीलैंड टीम में शामिल

अगले साल होने वाली रोड सेफ्टी विश्व सीरीज के तहत कुल 11 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भारत की ओर से मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग, युवराज सिंह और जहीर खान कई क्रिकेटर हिस्सा लेंगें।

वहीं वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा, शिवनारायन चंद्रपॉल, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, ब्रैड हॉज, दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान और अजंता मेंडिस सहित कई पूर्व खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे।