Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर को मिला ‘लॉरेस 20’ स्पोर्ट्स अवॉर्ड; जो आज तक किसी भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिला

सचिन तेंदुलकर ने जब 2011 में घर पर विश्व कप जीता था तो उनके साथियों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया गया था, जिसे 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लॉरेंस खेल लम्हे के पुरस्कार के लिए चुना गया।भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के समर्थन के साथ, तेंदुलकर को सोमवार को विजेता बनने के लिए सबसे अधिक वोट मिले। तेंदुलकर ने अपने छठे और आखिरी विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करते हुए आखिरकार अपने लंबे समय के सपने को साकार किया।

लगभग 9 साल पहले तेंदुलकर अपने छठे विश्व कप में खेलते हुए विश्व खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य बने थे। भारतीय टीम के प्लेयर्स ने फिर सचिन को कंधे पर उठाकर मैदान का चक्कर भी लगाया था और खिलाड़ी की आँखों से आंसू बह रहे थे।

इस सूची में पहले 20 दावेदारों को शामिल किया गया था लेकिन वोटिंग के बाद सिर्फ पांच दावेदारों जगह मिली और सचिन तेंदुलकर विजेता बने। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ द्वारा विनर के नाम की घोषणा करने के बाद टेनिस के दिग्गज बोरिस बेकर ने तेंदुलकर को ट्रॉफी सौंपी।

तेंदुलकर ने ट्रॉफी प्राप्त करने के बाद कहा, "यह अविश्वसनीय है। विश्व कप जीतने की भावना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता ये उस से परे है और यह इस बात की याद दिलाता है कि एक खेल कितना शक्तिशाली है और यह हमारे जीवन में क्या जादू करता है।

बेकर ने तब तेंदुलकर से उस समय महसूस की गई भावनाओं को शेयर करने के लिए कहा। इस पर सचिन ने कहा कि "मेरी यात्रा 1983 में शुरू हुई जब मैं 10 साल का था। भारत ने विश्व कप जीता था। मैं इसका महत्व नहीं समझता था और सिर्फ इसलिए कि हर कोई जश्न मना रहा था, मैं भी पार्टी में शामिल हुआ।

"लेकिन कहीं न कहीं मुझे पता था कि देश के लिए कुछ खास हुआ है और मैं एक दिन इसका अनुभव करना चाहता था और इस तरह मेरी यात्रा शुरू हुई।"

"उस ट्रॉफी को पकड़े हुए यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था, जिसका मैंने 22 वर्षों तक पीछा किया, लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं खोई। मैं अपने देशवासियों की ओर से केवल उस ट्रॉफी को उठा रहा था।"

क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 46 वर्षीय तेंदुलकर ने कहा कि लॉरियस ट्रॉफी पर कब्जा करने से भी उन्हें काफी सम्मान मिला है।