Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांचवें टी-20 मैच में नहीं खेलने के बावजूद विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत ने रविवार को पांचवें टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सात रन से शिकस्त देकर सीरीज 5-0 से अपने नाम की। इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो आज तक कोई भी टीम हासिल नहीं कर सकी है।

पांचवें टी-20 मैच में भारतीय टीम बनाएगी ये बड़ा रिकॉर्ड!

वह द्विपक्षीय सीरीज के सभी पांच मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इसके अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम भी विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कप्तान विराट कोहली ने कप्तान के रुप में सर्वाधिक द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

क्या खिलाडिय़ों के खाते में जुड़ते हैं सुपर ओवर के रन और विकेट? ये हैं आईसीसी के नियम

विराट ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 10वीं सीरीज जिताई। इस मामने में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पीछे छोड़ दिया। डु प्लेसिस के नाम नौ द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड दर्ज था।इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने सात, वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी ने छह और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांच टी-20 सीरीज जीती थी।