खेल डेस्क। स्पिन गेंदबाज पूनम यादव (4 ओवर में 19 रन पर चार विकेट) की जादुई गेंदबाजी की बदौलत भारत ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से शिकस्त दी।
सचिन का अन्तिम टेस्ट ही इस भारतीय क्रिकेटर का बना आखिर अन्तरराष्ट्रीय मैच, अब ले लिया संन्यास
भारत ने दीप्ति शर्मा (नाबाद 49) और शेफाली वर्मा (29) की शानदार पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बनाए। इसके जवाब में मेजबान टीम 19.5 ओवर में 115 रन ही बना सकी। कंगारू टीम की ओर से विकेटकीपर एलिसा हिली ने सर्वाधिक 51 रन बनाए।
पहले टेस्ट में रोस टेलर ने बनाया ये अद्भुत विश्व रिकॉर्ड, भारत ने बनाए इतने रन
भारत की ओर से पूनम यादव हैट्रिक बनाने से चूक गई। पूनम यादव के पास हैट्रिक बनाने का पूरा मौका था, लेकिन भारतीय विकेटकीपर तानिया भाटिया ने जेस जोनासन का कैच छोडक़र उन्हें निराश कर दिया। इससे पहले पूनम ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 12वें ओवर में लगातार गेंदों पर रेचेल हायन्स और एलिसा पैरी को आउट किया।
भारतीय पारी में दीप्ति ने 46 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 49 रन की शानदार पारी खेली। शेफाली वर्मा 15 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाने में सफल रही।