खेल डेस्क। भारतीय महिला टीम इस समय आईसीसी टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दो मैचों में जीत दर्ज की है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को शिकस्त देने के बाद अब उसने दूसरे मैच में बांग्लादेश को शिकस्त दी है।
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में होगा ये बड़ा बदलाव! इन्हें मिल सकता है मौका
भारतीय स्पिन गेंदबाज पूनम यादव ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट हासिल करने वाले पूनम यादव ने दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट झटके हैं।
इसके साथ ही पूनम यादव ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वह एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई है। इस मामले में उन्होंने एकता बिष्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
अब इस टूर्नामेंट में खेलेंगे हार्दिक पांड्या और शिखर धवन
एकता बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 क्रिकेट में भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ कुल 19 विकेट झटके हैं। अब पूनम यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ 20 विकेट हासिल कर एकता बिष्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।