Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस टीम में शामिल हुए विराट कोहली, टी-20 सीरीज में खेलने का फैसला लेगा बीसीसीआई

इंटरनेट डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली को शेख मुजीबुर्रहमान की सौवीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए एशिया एकादश टीम में शामिल किया गया है।

चमत्कार: इस क्रिकेटर ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, जानकर दांतों तले अंगुली दबा लेंगे आप

खबरों के अनुसार, कोहली को केवल एक मैच के लिए इस टीम में जगह दी गई है। हालांकि अभी तक इस बात की बीसीसीआई की ओर से पुष्ठि नहीं हुई है। इस सीरीज के लिए विराट कोहली सहित छह भारतीय खिलाडिय़ों को एशियाई टीम में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एशिया इलेवन और वल्र्ड इलेवन के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का आयोजन करेगा। 18 मार्च और 21 मार्च को होने वाले दो मैचों की इस सीरीज के लिए विश्व एकादश टीम का ऐलान भी हो चुका है। एशिया इलेवन टीम में कुल 15 खिलाडिय़ों को जगह दी गई है।अब ये बीसीसीआई पर ही निर्भर करेगा कि विराट और केएल राहुल इस सीरीज में कितने मैच खेलेंगे।

अब इस पूर्व भारतीय कप्तान की बनेगी बॉयोपिक! ऋतिक रोशन निभा सकते हैं रोल

एशिया एकादश टीम: विराट कोहली, केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, लिटन दास, तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम, थिसारा परेरा, राशिद खान, मुस्तफिजुर रहमान, संदीप लामिछाने, लसिथ मलिंगा और मुजीब उर रहमान।