खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेटर डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
वेस्टइंडीज के इन पांच क्रिकेटरों की पत्नियां हैं बहुत ही खूबसूरत, आप भी कहेंगे...
आईपीएल टीम मुम्बई इंडियन के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में तूफानी शतकीय पारी खेली है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस के दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार ने डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में बीपीसीएल की ओर से सेंट्रल रेलवे के खिलाफ 54 गेंदों पर 117 रन की तूफानी पारी खेली।
इस पारी में उन्होंने सात चौके और 10 छक्के लगाए। सूर्यकुमार ने मैच में केवल 24 गेंदों में अर्धशतक और 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
बड़ी खबर: सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मिली कप्तानी
सूर्यकुमार ने इस प्रकार का प्रदर्शन कर आईपीएल की अपनी विरोधी टीमों को चेता दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग का 13 संस्करण 29 मार्च से शुरू होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गत विजेता मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।