

आज के इस आर्टिकल में हम आपलोगों को ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनका क्रिकेट करियर केवल एक गलती ने बर्बाद कर दिया। पहले यह सभी खिलाड़ी अपने जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से क्रिकेट जगत में सुपरहिट हो गए थे लेकिन सिर्फ एक गलती ने इन खिलाड़ियों के क्रिकेट करियर को समाप्त कर दिया।

1. श्रीसंत
भारतीय क्रिकेट टीम के सफल गेंदबाज श्रीसंत ने हमेशा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में श्रीसंत का कोई मुकाबला नहीं है। आईपीएल के दौरान श्रीसंत के ऊपर लगे फिक्सिंग के आरोप की वजह से इनका पूरा क्रिकेट करियर बर्बाद हो गया।

2. सलमान बट्ट
सलमान बट्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एक टेस्ट मैच के दौरान सलमान बट्ट के ऊपर फिक्सिंग के आरोप लगे थे। इस वजह से सलमान बट्ट को जेल भी जाना पड़ा था।

3. अजय जडेजा
एक समय था जब अजय जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम के सफल बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ फील्डर थे। फिक्सिंग के आरोप की वजह से अजय जडेजा के ऊपर 5 साल का प्रतिबंध बीसीसीआई ने लगाया था।
Herald