

जैसा कि आप सभी को पता है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज विश्व की महान टीमों में से एक है। भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने वाले पांच काबिल खिलाड़ियों के बारे में आज हम आप लोगों को बताने वाले हैं जिनके जैसा खिलाड़ी अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम में ना कोई है और ना ही कभी कोई होगा।

1. सचिन तेंदुलकर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम आज क्रिकेट जगत में सैंकड़ों रिकॉर्ड दर्ज हैं। सचिन तेंदुलकर जब भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे तो भारतीय क्रिकेट टीम विश्व की महान टीमों में से एक मानी जाती रही है।

2. महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपनी शानदार विकेट कीपिंग और फिनिशर बल्लेबाजी की वजह से लोगों के फेवरेट रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को सर्वश्रेष्ठ बनाने में महेंद्र सिंह धोनी का भी अहम योगदान है।

3. कपिल देव
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव का नाम भी इस सूची में शामिल है। कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट टीम को पहली बार विश्व कप जिताया था। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम इस खास खिताब को अपने नाम कर पाई थी।

4. वीरेंद्र सहवाग
सलामी बल्लेबाज के रूप में वीरेंद्र सहवाग जैसा खिलाड़ी अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम को नहीं मिल पाया है। वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट टीम बेहतरीन सलामी बल्लेबाज रहे हैं। इनकी बल्लेबाजी से बड़े से बड़े बल्लेबाज खौफ खाते थे।

5. सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। सौरव गांगुली की कप्तानी में कई ऐसे खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला जो आज भारतीय क्रिकेट टीम को ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
Herald