.jpg)
.jpg)
जैसा कि आप सभी को पता है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है और इस वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है।

इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा भी हो चुकी है। भारत की टेस्ट टीम में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में भी हम आप लोगों को आज बताने वाले हैं।
भारत की टेस्ट टीम कुछ इस प्रकार है-
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह।

अगर भारत के टेस्ट टीम पर आप लोग गौर फरमाएं तो आप लोगों को पता चलेगा कि इस टीम में केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया है। केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया है फिर भी इनको टेस्ट में शामिल नहीं किया गया है। केएल राहुल को टीम से बाहर रखने की वजह से भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बीसीसीआई पर सवाल उठाए हैं।आकाश चोपड़ा ने कहा कि, केएल राहुल को टेस्ट टीम में शामिल न करना हमारे लिए सबसे बड़ा सरप्राइज़ रहा है क्योंकि केएल राहुल एशिया के बाहर तीन शतक लगा चुके हैं और मौजूदा फार्म भी उनका बहुत ही जबरदस्त है। ऐसे में केएल राहुल को टेस्ट टीम में शामिल न करना मेरे समझ से थोड़ा परे है।
Herald