Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, बनाए इतने रन

खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

उन्होंने मैच में 113 गेंदों पर 112 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। इससे पहले केएल राहुल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 111 रन था जो उन्होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे। केएल राहुल का ये एक दिवसीय करियर में चौथा शतक है।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतने के बाद क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किए है। वहीं भारतीय टीम में केदार जाधव के स्थान पर मनीष पांडे को शामिल किया है।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड:- मार्टिन गुप्तिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियम्सन (कप्तान) रोस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर) , जिमी नीशम, कॉलिन डि ग्रैंडहोम , मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, काइलजैमिसन और हामिश बेनेट।