Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सोफी डिवाइन ने तोड़ दिया मिताली राज का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। कीवी टीम की इस खिलाड़ी ने भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोफी डिवाइन सोमवार को मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में लगातार पांच मैचों में 50 प्लस की पारियां खेलने वाली क्रिकेटर बन गई है।

ब्रायन लारा ने केवल 11 गेंदों पर ही खेल दी ये तूफानी पारी

आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए चौथे मैच में सोफी ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 65 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही सोफी न्यूजीलैंड की ओर से टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। सोफी ने इससे पहले टी-20 में 54, नाबाद 54, 61 और 77 रन की पारियां खेली थी।

राजस्थान के इस स्पिन गेंदबाज ने अंडर-19 विश्व कप में लिए सबसे ज्यादा विकेट, ये हैं शीर्ष पांच गेंदबाज

सोफी की इस शतकीय पारी की बदौलत कीवी टीम ने 69 रनों से जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में दो विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम 17 ओवर में केवल 102 रन पर ही ऑलआउट हो गई।