Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान विराट कोहली ने दे डाली ये हिदायत

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में मिली दस विकेट से करारी शिकस्त के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 29 फरवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपने खिलाडिय़ों को इशारों ही इशारों में हिदायत दे दी है।

टी-20 में पूनम यादव के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारतीय बल्लेबाजों की डिफेंसिव अप्रोच पर निशाना साधाते हुए कहा कि बल्लेबाजों के इस रवैए से टीम को कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के बल्लेबाजों को विदेशी दौरे पर अपना खेल बदलना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अटैकिंग खेलने से ही लाभ मिल सकता है।

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में होगा ये बड़ा बदलाव! इन्हें मिल सकता है मौका

भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि डिफेंसिव अप्रोच से भारतीय टीम को कोई मदद मिलेगी, क्योंकि ऐसे में हो सकता है कि आप अपने शॉट नहीं खेल सको।पहले टेस्ट की दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 81 गेंदों पर 11 और हनुमा विहारी ने 79 गेंदों पर केवल 15 रन बनाए थे। विराट इन दोनों बल्लेबाजों के खेल से खुश नजर नहीं आए।