खेल डेस्क। कप्तान विराट कोहली (51) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 51) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में खेले जा रहे पहले एक दिवसीय मैच में 33 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन बना लिए हैं।
भारत की जूनियर टीम ने पाक को हराकर विश्व कप में बना डाले ये रिकॉर्ड
इस मैच में दो ऐसे बल्लेबाजों ने भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग की जिनका यह पहला ही वनडे मैच है। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई।
दोनों ने पहले विकेट के लिए पचास रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि ये दोनों ही बल्लेबाज लम्बी पारियां खेलने में असफल रहे। पृथ्वी शॉ 20 और मयंक अग्रवाल 32 रन बनाकर आउट हुए।
अब सचिन तेंदुलकर जीत सकते हैं ये सबसे बड़ा पुरस्कार
भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में यह चौथा मौका है, जब दो पदार्पण करने वाले बल्लेबाजों ने ओपनिंग करने की जिम्मेदारी निभाई है। इससे पहले 1974, 1976 और 2016 में ऐसा हो चुका है।
सबसे पहले 13 जुलाई 1974 को सुनील गावस्कर और सुधीर नाईक ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था। दूसरी बार 21 फरवरी 1976 को क्राइस्टचर्च में दिलीप वेंगसरकर और पार्थसारथी शर्मा ने ऐसा किया था। इसके बाद 11 जून 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ केएल राहुल (100*) और करुण नायर (7) ने डेब्यू करते हुए ये जिम्मेदारी निभाई थी।