खेल डेस्क। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर क्रिकेटर दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वह केवल 17 की उम्र में पाकिस्तान क्रिकेट के चमकते हुए सितारे बन गए थे।
भारत के इन तीन महान खिलाडिय़ों ने छोटी उम्र में कर ली थी शादी, दूसरा नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
आमिर ने 2009 में पाकिस्तान की ओर से पहला अन्तरराष्ट्रीय मैच खेला, हालांकि इसके एक साल बार ही इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्पॉट फिक्सिंग के चलते उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया।
इसके बाद उनके साथ ऐसा हुआ जिसे वह हमेशा याद रखना चाहेंगे। यह पाकिस्तानी तेज गेंदबाज जब इंग्लैंड में मैच फिक्सिंग के आरोपों में सजा काट रहे थे, तभी वह एक युवती को अपना दिल दे बैठे थे। वह युवती और कोई नहीं, बल्कि उनकी वकील ही जो उनका केस लड़ रही थी।
विराट कोहली एक बार फिर कर गए ये बड़ी गलती, टीम को भुगतना पड़ सकता है नुकसान
पाकिस्तानी मूल की नरगिस आमिर का केस लड़ रही थी। सुनवाई के दौरान ही आमिर को नगगिस से प्यार हो गया था। बाद में दोनों ने गुपचुप शादी कर दी। जब मोहम्मद आमिर जेल में सजा काटने के बाद अपने देश आए तो उन्होंने 2014 में दोनों रीति-रिवाज के साथ नरगिस के साथ निकाह कर लिया।