इंटरनेट डेस्क। आज वैलेंटाइन डे है। इस दिन को मोहब्बत करने वालों के लिए विशेष माना जाता है। ऐसे में भला भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इसे कैसे भूल सकते हैं। सचिन तेंदुलकर ने 25 मई 1995 को मुंबई के वर्ली इलाके के रेस्तरां में अंजली मेहता के साथ विवाह किया था।
अभ्यास मैच में इस युवा बल्लेबाज ने शतक लगाकर पहले टेस्ट के लिए पेश किया दावा
भले ही सचिन ने अंजली को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना हो, लेकिन उनका पहला प्यार को कोई और ही है। जी हां, सचिन का पहला तो क्रिकेट ही है। सचिन ने आज एक बार फिर से वैलेंटाइन डे पर अपने पहले प्यार का खुलासा किया है।
वैलेंटाइन-डे पर दक्षिण अफ्रीका में बरपा था कहर, टेस्ट के न्यूनतम स्कोर पर हुई थी आउट
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर एक बार फिर अपने पहले प्यार का नाम बताया है। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड बना चुके सचिन तेंदुलकर का आज भी पहला प्यार क्रिकेट ही है। उन्हें जब भी मौका मिलता है बल्ला थामने से नहीं चूकते। सचिन तेंदुलकर ने पिच पर नेट प्रैक्टिस करते हुए खुद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।