Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान में एशिया कप खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम!

खेल डेस्क। इस साल एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट पाकिस्तान में मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी तक ये पूरी तरह से तय नहीं हो सका है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही खेला जाएगा या किसी अन्य देश में और अगर पाकिस्तान में खेला जाएगा तो क्या इसमें भारतीय टीम हिस्सा लेगी?

इन सभी सवालों का जवाब तो आने वाला समय ही दे पाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम 2 जुलाई, 2008 के बाद से अभी तक एक भी बार पाकिस्तान में मैच नहीं खेली है। इसी साल सितंबर में एशिया कप का आयोजन होना है। बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो अगर ये टूर्नामेंट पाकिस्तान में होता है भारत इसमें हिस्सा नहीं लेगा, लेकिन अगर भारत की दूसरे खेल की टीम पाकिस्तान जा सकती हैं तो फिर भारतीय क्रिकेट टीम वहां क्यों नहीं जा सकती है?

भारत की कबड्डी टीम के विश्व कबड्डी चैंपियनशिप खेलने पाकिस्तान पहुंचने के बाद अब ये सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि खेल मंत्री किरण रिजिजू और कबड्डी महासंघ दावा कर रहा है कि उन्होंने किसी खिलाड़ी को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है। अगर उनका दावा सही है तो फिर भारतीय कबड्डी टीम पाकिस्तान कैसे पहुंच गई? ये बात कुछ हजम नहीं होती है।