खेल डेस्क। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना चुके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 17 फरवरी, 1984 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में हुआ था।
टी-20 क्रिकेट के एक मैच में बने 448 रन, लगे 28 छक्के
क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर चुके एबी डिविलियर्स आज भी अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते थे। मैदान पर हर तरफ शॉट खेलने की काबिलियत के कारण ही उन्हें मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है।
टेस्ट में भारत को मात देने के लिए न्यूजीलैंड ने इस तूफानी गेंदबाज को किया टीम में शामिल
उन्होंने 114 टेस्ट मैचों में 8765, 228 वनडे मैचों में 9577 और 78 टी-20 मैचों में 1672 रन बनाए। उनके नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, शतक और 150 रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 में एक मैच में ही 16 गेंदों में अर्धशतक, 31 गेंदों में शतक और 64 गेंदों में 150 रन बनाने के अद्भुत विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी एबी के नाम ही दर्ज है।