Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा भारत, टीम में हो सकते हैं ये बदलाव 

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। ये मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो के समान होगा। सीरीज बचाने के लिए भारतीय टीम को ये मैच जीतना जरूरी होगा। वहीं मेजबान न्यूजीलैंड का लक्ष्य एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास की 350वीं जीत हासिल करना और सीरीज कब्जाने का होगा। मेजबान न्यूजीलैंड अपने एकदिवसीय इतिहास के 770 में से 349 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है।

जब स्वामी विवेकानंद ने क्रिकेट में अंग्रेजों को चटा दी थी धूल, हासिल किए थे सात विकेट

भारतीय टीम प्रबंधन की ओर से इस मैच में दो परिवर्तन किए जा सकते हैं। मैच में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के स्थान पर नवदीप सैनी और कुलदीप यादव के स्थान पर यजुवेंद्र चहल को शामिल किया जा सकता है। पहले वनडे में ये दोनों गेंदबाज बड़ेे महंगे साबित हुए थे। इस मैच में टीम इंडिया को 347 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था।

इस क्रिकेटर में सचिन को दिखता है अपना अक्स

भारत: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनीऔर जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, रोस टेलर, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), कालिन डी ग्रैंडहोमे, जिमी नीशम, स्काट कुगलेइजन, टाम ब्लंडेल, मिशेल सेंटनर, हैमिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, काइल जैमीसन और मार्क चैपमैन।